भाषा एक वरदान (Bhasha ek vardan)
चिंतन करना मनुष्य का काम है।
मनुष्य एक विचारशील प्राणी है वह सुनकर एवं पढ़कर दूसरों के विचारों को ग्रहण करता है तथा बोलकर एवं लिखकर अपने विचारों को व्यक्त करता है अपने विचारों को प्रकट करने और दूसरों के विचारों को ग्रहण करने के लिए हमें भाषा की आवश्यकता पड़ती है।
भाषा (bhasha)शब्द संस्कृत की 'भाष' धातु से बना है जिसका अर्थ है बोलना या कहना।
विचार और भाव विनिमय के साधन के लिखित रूप को हम वस्तुतः भाषा कहते हैं।
भाषा (bhasha )शब्द का प्रयोग बहुत ही व्यापक अर्थ में होता है हम मनुष्य अन्य भावों को कभी-कभार ध्वन्यात्मक भाषा न होने पर भी संकेतों द्वारा ही समझ लेते हैं। ऐसी दशा में भाषा अभिव्यक्ति के समस्त साधन भाषा के व्यापक अर्थ में सम्मिलित हो जाते हैं। हम ऐसा कह सकते हैं कि भाषा एक सामाजिक प्रक्रिया है ।वह बोलने और सुनने दोनों के विचार विनिमय का साधन है।
जिस वक्त भाषा का वर्तमान रूप निर्मित हुआ था उस समय मानव संकेतों के माध्यम से अपना काम चलाता होगा। आज भी कई व्यक्ति जो बोल, सुन या देख नहीं सकते संकेतों के द्वारा ही अपना काम चलाते हैं। जैसे-जैसे मानव शक्तियों का विकास होता गया वैसे वैसे भाषा का भी विकास होता गया।
भाषा से सुलभ हुए, सुलभ हुए सब काम।
भाषा हमेशा बदलती रहती है। भाषा का कोई रूप स्थिर या अंतिम रूप नहीं होता। भाषा में यह परिवर्तन ध्वनि, शब्द, वाक्य ,अर्थ सभी स्तरों पर होता है। तो हम कह सकते हैं कि भाषा का विकास हमेशा होता आया है।
भाषा अभिव्यक्ति का सर्वाधिक विश्वसनीय साधन है। यही नहीं इसके द्वारा समाज का निर्माण, विकास, सामाजिक व सांस्कृतिक पहचान आदि भी होता आया है।
भाषा नहीं तो मनुष्य नहीं ।भाषा के द्वारा ही मनुष्य अपनी परंपराओं से, इतिहास से जुड़ा हुआ है।
पूरे विश्व में हमारा भारत देश अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए पहचाना जाता है। यह पहचान हमें हमारी भाषा के कारण ही मिली है।
भाषा उन्नति अहै ,सब उन्नति को मूल।
हमारी भाषा हमें पीढ़ियों से जोड़ती है। एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी भाषा के कारण ही प्रगाढ़ता से एकाकार हो पाती है।
हिंदी हमारी राजभाषा है। इसका सम्मान हम सभी को करना चाहिए।
जिस व्यक्ति को है नहीं ,निज भाषा का सम्मान। बहुत सुकर सा डोलता, धरे शरीर में प्राण।
हिंदी भाषा दुनिया की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी सिनेमा ने हिंदी भाषा को एक अलग और नई पहचान दी है। वर्तमान में सोशल मीडिया पर हिंदी का बढ़ता दबदबा हम सभी महसूस कर सकते हैं।
भाषा के बिना लिखित साहित्य हो ही नहीं सकता। हमारे वेद, उपनिषद, ग्रंथ आदि लिपि के कारण ही सुरक्षित रह सके हैं। प्रत्येक भाषा की अपनी लिपि होती है। हिंदी, मराठी, नेपाली, संस्कृत आदि की लिपि देवनागरी है। उर्दू की लिपि फारसी तथा अंग्रेजी की रोमन लिपि है।
भाषा संरक्षण के साथ - साथ पथ प्रदर्शक होती है। इसके द्वारा सूचना का आदान - प्रदान और मानव मन की भावनाओं गहरी अनुभूतियों को भाषा द्वारा ही समझ सकते हैं । इस प्रकार भाषा से हमारा अटूट संबंध है। भाषा ईश्वर का दिया सबसे अनमोल रत्न है। भाषा के बिना सब अधूरा है। भाषा की ताकत नहीं तो ज्ञान संभव नहीं है ।इसके बिना पथ - पथ पर कठिनाइयां है । हम पत्र, पत्रिकाएं, सूचनाएं नहीं पढ़ सकते। दुनिया का हाल नहीं जान सकते ।भाषा के ज्ञान के बदौलत ही हम दुनिया से संपर्क बना सकते हैं। इसके बिना जीवन असफल प्रतीत होता है।
भाषा ही हमें गांव - शहर ,देश-विदेश से जोड़े हुए हैं जो सभी तरह से लाभकारी है और हमारे लिए ईश्वर का दिया हुआ वरदान ही नहीं अभय वरदान है।